आज के दौर में दांतों में समस्या होना आम हो गया है, फिर चाहे कोई बच्चा हो या बुजुर्ग हर वर्ग के लोग इस परेशानी से ग्रस्त है | कुछ डॉक्टर्स का कहना है कि दांत सीधे आपके हृदय की सेहत के साथ जुड़े होते है | इसके इलावा दांतों में दर्द होने के साथ-साथ सिरदर्द और कानदर्द भी होने लगता है | इसलिए दांतों की हेल्थ पर ध्यान देना बेहद ही आवश्यक है | डॉक्टर्स की माने तो कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करने से आप दांतों को सेहतमंद रख सकते हो, अगर फिर भी कोई सुधार नहीं आ रहा तो डेंटिस्ट के पास जाकर अच्छे से इलाज करवाए |
दांतों की ख्याल कैसे रखे ?
एसएचए क्लीनिक की सह संस्थापक और निदेशक डॉक्टर ज्योति मित्तल जो की ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में एक्सपर्ट है, उनका कहना है की आज कल की बिजी सचेडूले जीवनशैली की कारण कई लोग दांतों की अच्छे से सफाई नहीं करते, जिसके चलते दांतों में सड़न, मुँह में बदबू, परिया, कीड़े लगने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | इसीलिए व्यक्ति को दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए और कुछ भी खाने के बाद कुली ज़रूर करना चाहिए | जितना ब्रश कारण ज़रूरी है उतना ही उसको बदलना, इसलिए हर 3 महीने बाद ब्रश को बदलते रहे, क्योंकि पुराने ब्रश दांतों की अच्छे से सफाई करने की क्षमता नहीं होती |
जैसे हेल्थ चेकअप करवाना ज़रूरी है वैसे ही दांतों का समय-समय पर चेकअप करवाना भी बेहद आवश्यक है, क्योंकि इससे दांतों में परेशानी का पहले ही पता लग जायेगा और सही समय पर इलाज भी हो जायेगा | इसिलए खुद को समय-समय पर डेंटिस्ट के चेकअप करवाने के लिए ले जाना चाहिए | इसके लिए आप एसएचए क्लीनिक का भी चयन कर सकते है |