आम तोर पर दांत का दर्द चाहे हल्का हो या गंभीर, एक भयानक समस्या होती है। अगर आपकी अच्छी मौखिक स्वच्छता आदतों के बावजूद भी दांतों का दर्द आपको या इससे भी ज्यादा आपके बच्चे को प्रभावित कर सकता है। और आपको बता दें की बच्चों के के दांतों में कैविटीज की समस्या बड़ों की तुलना में थोड़ी ज्यादा पाई जाती है, क्योकि बच्चे अपनी ओरल हेल्थ पर उतना अच्छे ध्यान नहीं दें पाते हैं। आज के समय में छोटी से छोटी उम्र के बच्चों में कैंडिज, आइसक्रीम, बिस्किट और मीठी चीजों का सेवन इतना ज्यादा बढ़ गया है, की इसकी वजह से उनके दाँतों में दर्द होना एक सामान्य सी बात हो गयी है। लेकिन कई बार यह समस्या बच्चों को इतना परेशान कर देता है की वह दांतों के दर्द की वजह से खाने-पीने में बहुत दिक्कत को महसूस करते हैं, और वह काफी चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। जब किसी के भी दांत में दर्द होता है, तो यह बहुत ही पीड़ादायक और असहनीय हो सकता है और इस दर्द से जल्द से जल्द राहत पाना चाहते हैं। ऐसे में आप डेंटिस्ट के पास अपने बच्चों को लेकर जा सकते हैं। वह कुछ उपायों को कर सकते हैं जिसके करने से दांतों का दर्द कम होने के साथ कैविटी की समस्या को भी आराम मिल सकता है। बच्चों के दांतों के दर्द को दूर करने के लिए डॉक्टर द्वारा कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिससे आप अपने बच्चों को दांतों के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं।
दांत के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार
- लहसुन
आम तौर पर घरों लहसुन का उपयोग बच्चों को दांत के दर्द से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो की दातों के दर्द से राहत के साथ साथ हानिकारक बैक्टीरिया को भी कम करने में मदद करते हैं। लहसुन को दर्द निवारक दवा के र्रोप में भी जाना जाता है। लहसुन का उपयोग 1 से 2 लहसुन का पेस्ट बनाएं और फिर उसको बच्चों के दांतों में 5 मिनट तक रखें।
- ठंडा सेक
बच्चों के दांतों का दर्द इतना हल्का होता है की वह एक ठन्डे सेक से भी ठीक हो जाता है। जैसे किसी भी बच्चे के दांतों में दर्द होता है तो वह अपने बैग में थोड़ी बर्फ या तौलिये में लिपटी हुई कोई जमी हुई चीज दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। ये मसूड़ों में हुई सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इस को सूजन वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक रखने पर सूजन से होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
- नमक के पानी का उपयोग
अक्सर ये घरेलू उपाय जो सभी को करना चाहिए, नमक के पानी से गरारे बच्चों के दांत के दर्द को दूर करने के लिए कराये जा सकते हैं। नमक के पानी के उपयोग से कैविटीज कम होती है, और बैक्टीरिया भी दूर हो जाते हैं। इसका उपयोग सिर्फ 1 गिलास गुनगुने पानी में 1/2 चम्मच नमक को मिलाएं और बच्चों को इसको अपने मुँह के चारों तरफ घूमाने के लिए बोलें। ऐसा करने से संक्रमण और जलन से छुटकारा मिलता है।
- पुदीना का पत्ता
पुदीने को प्राकृतिक दर्द निवारक भी कहा जाता है, जो कई तरह की बीमारियों को दूर करता है। यह बच्चों के दांतों के दर्द को कम करने के लिए पुदीना का पत्ता एक अच्छा विकल्प है, जो दांतों के दर्द के साथ-साथ सांसों से जुड़ी दुर्गंध को भी कम करने में मदद करता है। पुदीने का उपयोग बच्चों के दांत में 1 से 2 पत्तों को रखें दें, ऐसा करने पर दांतों को दर्द से जल्द राहत मिलती है।
- लौंग का तेल
लौंग के तेल के उपयोग से दांतों के दर्द से राहत मिलती है। और लौंग का तेल लौंग के पत्तों से निकाला जाता है। इसको बहुमुखी घरेलू उपचार और समग्र दवा भी कहा जाता है। इसका उपयोग आप पानी में कुछ बूँदें डालकर मुँह से इसका कुल्ला कर सकते हैं, या फिर रुई की मदद से कुछ बूँदें लगाकर समस्या वाले दाँत पर लगा सकते हैं। इससे दांतों को दर्द से राहत मिलेगी।
- एलोवेरा जेल से मसाज करें
एलोवेरा का उपयोग बच्चों के दांतों पर एलोवेरा जेल लगाकर अपने हल्के हाथ से उसकी मसाज करें ताकि उसके दांत के दर्द से राहत मिल सके। हालांकि एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो मुँह के बैक्टीरिया को कम करके दांतों के दर्द से राहत दिलाता है।
निष्कर्ष: आज के समय में सभी बच्चों का खान- पान बदल गया है, जिसकी वजह से उनके दांतों में बहुत ज्यादा दर्द होने कि सम्भावना बढ़ गयी है। और दातों की समस्या बड़ों से लेकर छोटों तक सभी लोगों में देखी जा रही है। और इसका कारण वजह, उनका ज्यादा कैंडी, आइसक्रीम, बिस्कुट और मीठी चीजों और फ़ास्ट फूड का सेवन करना है, इसकी वजह से उनके दांतों में कैविटीज़ और दातों में दर्द पाया जाता है। इसको लहसुन के पेस्ट से, लौंग का तेल, एलोवेरा जेल से मसाज और ठंडे सेक से दर्द को दूर किया जा सकता है अगर इसके उपयोग के बाद भी आपके बच्चे को दांत में दर्द है और आप इसका इलाज ढूंढ रहे हैं तो आप आज ही शाह डेंटल क्लिनिक पर जाकर आप अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं, और इसके विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।