रूट कैनाल ट्रीटमेंट क्या है? ट्रीटमेंट के बाद की सावधानियां और उपचार डॉक्टर से जाने।

Loading

बच्चों से लेकर बूढ़े तक दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है। वैसे तो आज के समय में दांतों में दर्द एक आम समस्या है। इस समस्या की वजह से लोगों का खाना, पीना, उठने-बैठने के साथ लेटना भी मुश्किल होता है। दांत में हल्के दर्द से पीड़ित लोग मेडिकल शॉप से दवा लेकर खाते हैं, लेकिन जब दातों में बहुत ज्यादा दर्द होता है तो रूट कैनाल ट्रीटमेंट की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है। 

 

आपको बता दें कि दांतों में सड़न का इलाज करने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट का सहारा लिया जाता है। अगर दांत की ऊपरी सतह में सड़न हो, तो उसको फिलिंग की मदद लेकर ठीक कर दिया जाता है। पर जब सड़न पल्‍प तक पहुँचती है, तो इससे स्‍थ‍ित‍ि बिगड़ सकती है। सड़न से संक्रमित दांतों की वजह से दांतों में दर्द, अकड़न, और कैविटी के नरम हिस्से में सूजन की समस्या पैदा होती है। जिसकी वजह से कुछ भी खाने में तकलीफ होती है। अगर इस पर न दिया जाये तो यह समस्या गंभीर हो सकती है। आमतौर पर रूट कैनाल ट्रीटमेंट की मदद से दांतों को ठीक किया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से जानेंगे रूट कैनाल ट्रीटमेंट से जुडी जानकारी, जैसे कि इस की प्रक्रिया, खर्चा और सावधानियां। 

रूट कैनाल क्या है?

आमतौर पर रूट कैनाल एक डेंटल प्रक्रिया है, जीसे दांतों के बीच होने वाले संक्रमण को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान डैमेज दांत को निकालने की बजाए, उनको ठीक किया जाता है। रूट कैनाल ट्रीटमेंट का उपयोग तब किया जाता है, जब व्यक्ति के दांत चोट लगने की वजह से खराब या दांत र‍िसने लग जाए या दांतों में सड़न होने लग जाती है आदि। रूट कैनाल ट्रीटमेंट में कम से कम एक या दो स‍िट‍िंग लग सकती है। अगर आपके दांत ज्यादा खराब हैं, तो इसमें वक्त ज्यादा लग सकता है। कम से कम 30 से 40 मिनट पहली स‍िट‍िंग में लग सकते हैं। इस ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर दांत की जड़ से वेंस और पल्प को हटाते हैं और फिर दातों को जड़ से साफ़ करने के बाद उनको सील कर देते हैं। अगर इंफ्केशन का इलाज समय पर नहीं किया जाये तो दांत के आस-पास के टिश्यू संक्रमित होने लगते हैं, जो बाद में दांत का फोड़ा बन जाता है। आमतौर पर रूट कैनाल दांतों की जड़ की सफाई से संबंधित होता है। 

रूट कैनाल का उपचार

  1. रूट कैनाल उपचार के दौरान पहले दांत और उसके आसपास के हिस्से को सुन्न कर दिया जाता है। 
  2. सड़े हुए दांत के ऊपरी ह‍िस्‍से को ड्र‍िल करके कैनाल खोली जाती है। 
  3. दांतों में मौजूद पल्‍प या फिर कैविटी को जता दिया जाता है, और फिर डॉक्टर कैनाल  को साफ करते हैं।
  4. पुरे कैनाल को अच्छे तरिके से साफ़ किया जाता है, और फिर दांत को फ‍िल‍िंग की मदद से सील किया जाता है। 
  5. इस ट्रीटमेंट में डॉक्टर एंटीबायोटिक से दांत की उस खाली जगह को भर देते हैं, ताकि बाद में उनको संक्रमण न हो। 
  6. इस रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद, कैप या क्राउन लगवाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि क्राउन न लगने पर दांत टूट सकता है।

रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद जरूरी सावधानियां 

  1. व्यक्ति को रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद ड्राई फ्रूट्स, सख्त चीजें, खट्टे फल, बिस्किट और पान-सुपारी आदि के सेवन से अपना बचाव करना चाहिए। 
  2. रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद दांतों की अच्छे से सफाई रखें और मुँह की सेहत की तरफ ध्यान दें। कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करें, ताकि मुंह को बैक्टीरिया से मुक्त रखा जा सके 
  3. अगर आपको दांत में दर्द, फोड़ा या और कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो आप बिना कोई देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। 
  4. आमतौर पर रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद आपके दांतों में खाना फंस सकता है जिसकी वजह से सूजन या दर्द हो सकता है। इसके दौरान आप डेंटल फ्लॉस का उपयोग कर सकते हैं।
  5. इस ट्रीटमेंट के बाद आप अपने दांतों को बार-बार छूने से अपने बचाव करें। ऐसा करने से कैप‍िंग निकल सकती है या आपको दांत में दर्द महसूस हो सकता है। 

रूट कैनाल के बाद कैपिंग

जैसे की आपको इस बात की जानकारी हम पहले ही दे चुके हैं कि रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद कैप‍िंग करना कितना जरूरी होता है। अगर आप कैप‍िंग नहीं लगवाते हैं तो आपके दांत में दोबारा से सड़न हो सकती है, और इस ट्रीटमेंट का असर फिर ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है। कैप‍िंग को लगवाए बिना आमतौर पर रूट कैनाल का ट्रीटमेंट अधूरा माना जाता है और फायदेमंद सिद्ध नहीं होता है। दांत में कैप या क्राउन लगाने के लिए उसको सही आकार दिया जाता है, ताकि दांतों पर कैप अच्छे से फिट हो सके। आपको बता दें कि  कैप‍िंग कई सालों तक सुरक्षित रह सकती है। आप इसकी सही और सुरक्षित कैप‍िंग की जानकारी अपने डॉक्टर से भी ले सकते हैं। 

रूट कैनाल का खर्च

आपको बता दें कि सरकारी अस्पताल में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का खर्च सस्ता होता है। सरकारी अस्पताल में आपके कम से कम 2 हजार रुपए तक लग सकते हैं। अगर बात करें प्राइवेट अस्पतालों की तो उनमें रूट कैनाल ट्रीटमेंट का खर्च 3 से 5 हजार रुपए तक होता है। हालाँकि एक दांत का रूट कैनाल ट्रीटमेंट का खर्च प्राइवेट क्लीनिक में 6 से 7 हजार रुपए तक हो सकता है। 

 क्या रूट कैनाल दर्दनाक होता है?

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि रूट कैनाल के दौरान दर्द न के बराबर होता है। डॉक्टर ट्रीटमेंट के दौरान व्यक्ति को एंटीडोट और एनेस्थीसिया देते हैं। और हाँ इस रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद आपको दर्द हो सकता है पर डॉक्टर आपको इस दर्द को कंट्रोल करने के लिए दवा देते हैं। कुछ गलत खा लेने से या गलत प्रभाव से ट्रीटमेंट के दौरान दर्द महसूस हो सकता है। 

रूट कैनाल के नुकसान

वैसे तो रूट कैनाल कराने से कोई भी नुकसान नहीं होता है पर कुछ दुष्प्रभाव आपको नजर आ सकते हैं। जैसे कि 

  1. संक्रमित मशीन या सामग्री की वजह से रूट कैनाल ट्रीटमेंट के दौरान संक्रमण हो सकता है और व्यक्ति के दांतों में दर्द उठ सकता है। 
  2. ट्रीटमेंट के दौरान संक्रमण की वजह से कुछ लोगों दांत में फोड़ा बन सकता है।
  3. रूट कैनाल ट्रीटमेंट सही से न करने की वजह से दांत की जड़ में दरार भी आ सकती है।
रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद सूजन और दर्द से बचाव 
  1. रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद सूजन और दर्द से अपना बचाव करने के लिए सबसे पहले आप डॉक्टर से सलाह लें, वह आपको सही दवा दे सकते हैं। 
  2. इस ट्रीटमेंट के बाद आप कुछ दिन केवल नरम चीजों का ही सेवन करें।
  3. रूट कैनाल के बाद ध्यान से ब्रश करें।
  4. रूट कैनाल के बाद अपने दांतों को छूने से बचें।     
  5. आप रूट कैनाल के बाद बर्फ या कोल्ड कंप्रेस का उपयोग कर सकते हैं। 

निष्कर्ष : आज कल दांतों की समस्या सभी लोगों में देखने मिल रही है। दांतों के हलके दर्द में दवा का उपयोग किया जा सकता है, अगर दांतों का दर्द ज्यादा गंभीर है और दांतों में सड़न है तो इसके उपचार के लिए रूट कैनाल प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी है और आपको भी दांतों में सड़न जैसी कोई समस्या है, इस समस्या का इलाज करवाना चाहते हैं तो आप आज ही शाह डेंटल क्लिनिक में जाके इसके विशषज्ञों से इसके ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    SHA Clinics: We're here to transform your smile. Experience exceptional dental services that prioritize your well-being. Discover the SHA Clinics difference today.

    Copyright © 2023 Sha Dental Clinics
    Scroll to Top

    Enter Your Phone Number To Get A Callback